फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में रिक्शा चालक की मौत 

Fri, 14 Oct 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी/सिकन्द्राबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
- मुफलिसी का शिकार है रिक्शा चालक का परिवार 
विज्ञापन

- तीन मासूम बच्चों के सिर से हटा पिता का साया
थाना नीमगांव के गांव नैनापारा निवासी 40 वर्षीय इंद्रपाल की गुरुवार की सायं संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इंद्रपाल रिक्शा चलाकर पत्नी और तीन मासूम बच्चों का पेट पाल रहे थे। सदर कोतवाली पुलिस ने रिक्शे के पास से उसका शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव नैनापारा निवासी कौशिल्या देवी ने बताया कि उसके पास एक बिसवा जमीन भी नहीं है। टूटी-फूटी झोपड़ी में गुजर बसर करती है। उसका बड़ा पुत्र छह वर्षीय सुनील, तीन साल की पुत्री रजनी और एक साल की गूड़ा है। बड़ी पुत्री सुमन का विवाह हो चुका है। उसके पति इंद्रपाल शहर में आकर रिक्शा चलाकर भरण-पोषण करते थे। रोज की तरह गुरुवार की सुबह भी वह खाना खाकर रिक्शा चलाने शहर आए थे। गुरुवार की सायं करीब चार बजे ओवरब्रिज के नीचे रिक्शे के पास पति का शव संदिग्ध हालात में पड़ा देखा गया तो रिक्शा चालकों ने शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। रिक्शा मालिक ने जब पति की मौत होने की जानकारी दी तो पत्नी पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। वह किसी तरह पैसे का इंतजाम कर अपने दामाद और समधी के साथ मोर्चरी पहुंची। पति का शव देखकर वह बिलखने लगी। इंद्रपाल की मौत से उसके तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें