फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में बीचबचाव कर रहे होमगार्ड का सिर फूटा

Mon, 15 Feb 2016 06:54 PM IST
मझगईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवंतनगर गुलरा में मामूली विवाद में मारपीट हो गई। इस दौरान बीचबचाव करने आए एक होमगार्ड समेत तीन लोग जख्मी हो गए। ग्राम प्रधान पर मारपीट का आरोप लगा है। नाराज लोगों ने प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

चौकी क्षेत्र के गांव भगवंतनगर गुलरा निवासी मंशाराम पर आरोप है कि वह गांव में बिक रही कच्ची शराब पीकर आया और पत्नी तकदीरा से खाने को लेकर झगड़ा करने लगा। दोनो में झगड़ा काफी बढ़ता देख पड़ोसी रामगुलाम की पत्नी लल्ली देवी दोनों को डांटने आ गई। आरोप है कि इसमें नशे में धुत मंशाराम ने लल्ली के हाथ की उंगली ही चबा डाली। बताया गया है कि मंशाराम की मां ने प्रधान लाडी को बुला लिया। आरोप है कि प्रधान भी नशे में धुत था, जिससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। इसी बीच वहां से गुजर रहे होमगार्ड नंदराम ने भीड़ भाड़ देख झगड़े का कारण जानने की कोशिश की। आरोप है कि नशे में धुत प्रधान आग बबूला हो गया और तमंचे की बट से उसके सिर पर कई वार कर दिए। जिससे उसका सिर फट गया और एक दांत भी टूट गया। लोगों के आ जाने पर प्रधान और उसके साथी वहां से भाग गए। इस झगड़े में प्रधान भी जख्मी हो गया। जख्मी होमगार्ड को पलिया सीएचसी ले जाया गया। प्रधान से नाराज लोगों ने सोमवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रदर्शन करने वालों में प्रदीप, रामगुलाम, लक्ष्मी, छुटकन्ने, रामबहादुर आदि शामिल थे। होमगार्ड ने प्रधान समेत चार लोगों को नामजद कर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें