फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में तोड़फोड़ कर की फायरिंग, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 07 Dec 2016 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
firing
विज्ञापन
मोहल्ले वालों के आने पर तीन बाइक, एक तमंचा छोड़कर भागे हमलावर
विज्ञापन

बच्चों के झगड़े में बीचबचाव करना मोहल्ला मिश्राना निवासी प्रेमराज को महंगा पड़ गया। आरोपियों ने उसके घर में घुसकर मारपीट के साथ तोड़फोड़ की। आरोप है कि फायरिंग भी की। मोहल्ले वालों के आने पर आरोपी एक तमंचा और तीन बाइक मौके पर छोड़कर भाग निकले, जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया है। पुलिस ने पांच को नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ बलवा सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन

मोहल्ला मिश्राना निवासी प्रेमराज ने बताया कि उसके घर के बाहर बच्चे झगड़ा कर रहे थे। जिसमें उसका भाई भी था। झगड़ा शांत कराने के बाद वह घर चला गया। रात करीब 12.30 बजे मोहल्ले के ही चिराग द्विवेदी, चेतन, राजन मिश्रा, शरद मिश्रा, अन्नू मिश्रा कुछ अज्ञात लोगों के साथ उसके घर आ धमके और मारपीट कर घर में तोड़फोड़ करने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने फायरिंग भी की, जिससे मोहल्ले में दहशत व्याप्त हो गई। मोहल्ले के तमाम लोग मौके पर आ गए, जिस पर आरोपी एक तमंचा और तीन मोटर साइकिल मौके पर छोड़कर भाग निकले। हमलावरों के जाने के बाद उन्होंने मिश्राना पुलिस चौकी को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तमंचा और तीनों बाइकों को कब्जे में लिया है। सदर कोतवाल दीपक शुक्ल ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें