आपरेशन मिलन में बरामद किए थे सर्वाधिक आठ बच्चे
आईजी ने लखनऊ में प्रशस्त्रि पत्र देकर किया सम्मानित
तत्कालिन एसओ मितौली वर्तमान समय में अपराध शाखा की स्वॉट टीम के प्रभारी फूलचंद की कड़ी मेहनत और लगन रंग लाई। लखनऊ जोन के 11 जिलों में चलाए गए एक माह के ऑपरेशन मिलन अभियान में जिले में सर्वाधिक आठ गुमशुदा बच्चों को बरामद कर उनके परिवार वालों को मिलवाया। उनकी इस मेहनत ने खीरी पुलिस का नाम रोशन हुआ है। लखनऊ जोन के आईजी ए सतीश गणेश ने जोन के सभी 11 जिलों में शामिल हुए खीरी पुलिस के दरोगा फूलचंद को बुलाकर लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। खीरी पुलिस का नाम रोशन करने पर एसपी और दरोगा के साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें बधाई दी है।
गुमशुदा और अपहृत बच्चों को बरामद कर उनके परिवार वालों से मिलाने के लिए लखनऊ जोन के 11 जिलों में ऑपरेशन मिलन एक से 30 मई तक चलाया गया। एसपी अखिलेश चौरसिया के नेतृत्व में जिले के दरोगाओं ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत लंबे अर्से से गायब चल रहे 52 बच्चे बरामद कर उनके परिवार वालों से मिलवाया था। इस मुहिम में वर्तमान समय में अपराध शाखा की स्वॉट टीम के प्रभारी और तत्कालिक एसओ मितौली फूलचंद ने जिले में सर्वाधिक आठ बच्चे बरामद किए थे। आईजी जोन ए सतीश गणेश ने सभी 11 जिलों से सर्वाधिक बच्चे बरामद करने वाले दरोगाओं में शामिल दरोगा फूलचंद समेत चयनियत जोन के सभी 11 दरोगाओं को लखनऊ बुलाकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान पाने से वह काफी खुश हैं। एसपी अखिलेश चौरसिया ने कार्य की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है।