ट्रैक्टर की एक लाइट बनी हादसे की वजह
गन्ना भर कर गोविंद शुगर मिल जा रहा एक ओवरलोड ट्रॉले में जुड़े ट्रैक्टर की जल रही एक लाइट युवक के लिए काल बन गई। पैदल अपने घर जा रहा गांव पहाड़ियापुर निवासी 32 वर्षीय रामलखन ट्रॉले के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा शुक्रवार की शाम करीब पौने सात बजे हुआ। एक ट्रैक्टर गन्ना भरा ओवरलोड ट्रॉला लेकर गोविंद शुगर मिल जा रहा था। ट्रेक्टर की एक लाइट जल रही थी। गांव पहाड़ियापुर के निकट रमाकांत की बाग के पास सामने से पैदल आ रहा गांव पहाड़ियापुर निवासी रमाकांत धोखे में आकर ट्रॉला के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन मौके पर छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉला कब्जे में ले लिया।