- पिता की तहरीर पर दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
- मामला दो समुदायों के बीच होने से गांव में तनाव
थाना पसगवां क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए गई एक 14 वर्षीय किशोरी को दूसरे सुमदाय के दो युवकों ने दबोच लिया और उसके साथ रेप किया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर दोनों युवकों के खिलाफ रेप की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
गांव निवासी एक दलित व्यक्ति ने बताया कि गुरुवार को रक्षाबंधन पर्व होने के कारण वह अपनी पत्नी को लेकर ससुराल गया था। घर पर उसकी बेटी थी। गुरुवार की शाम करीब आठ बजे उसकी बेटी शौच के लिए गई थी। जहां पहले से ही घात लगाए बैठे तालिब और उस्मान ने उसे दबोच लिया और उसके साथ रेप किया और घटना किसी से बताने पर जान से मार देने की धमकी देकर भाग निकले। दो घंटे बाद घर पहुंची किशोरी ने परिवार के अन्य सदस्यों को घटना की जानकारी दी। शुक्रवार को जब माता-पिता घर वापस लौटे तो किशोरी ने घटना बताई। जिस पर पिता किशोरी को लेकर थाने पहुंचा और पुलिस को घटना बताते हुए पुलिस को तहरीर दी। उधर मामला दो समुदाय के बीच होने के कारण गांव में स्थिति तनावपूर्ण हैं। इंस्पेक्टर विजय प्रताप यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट एससीएसटी एक्ट के तहत दर्ज कर ली गई है। सीओ मोहम्मदी मनोज यादव ने बताया कि किशोरी के साथ गैंगरेप नहीं हुआ है। रेप की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शनिवार को पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और कोर्ट में बयान कराए जाएंगे।