फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट ने पकड़ ली पुलिसिया कारस्तानी

Mon, 24 Aug 2015 08:45 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आंकड़ों की बाजीगरी करते हुए अपराध को अल्पीकरण करने का जुगाड़ खुद पुलिस अफसरों के लिए गले की हड्डी बनता जा रहा है। अपर सीजेएम डॉ.दीनानाथ ने रिमांड के दौरान ही निघासन और फरधान पुलिस की बाजीगरी को पकड़ लिया। कड़ी फटकार लगाने के साथ ही अदालत ने एसपी को पत्र लिखकर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन

निघासन पुलिस की ओर से लूट के दो मामलों को चोरी की घटना के रूप में पेश करने पर अपर सीजेएम डॉ.दीनानाथ ने सख्त रुख अपनाया है। रिमांड मजिस्ट्रेट की ड्यूटी के दौरान निघासन पुलिस की ओर से इसी साल के अपराध संख्या 302 और 310 के आरोपियों को पेश करते हुए पुलिस ने चोरी की धाराओं में आरोपियों को जेल भिजवाने की बात कही, लेकिन जब अदालत ने एफआईआर की तहरीर और दर्ज हुई धाराओं को गहराई से देखा तो पाया कि लूट की धाराओं के बजाय चोरी की धाराएं लगाई गई हैं, जबकि तहरीर के अनुसार ही लूट की घटना स्पष्ट रूप से साबित हो रही थी। इसी तरह फरधान पुलिस की ओर से अपराध संख्या 215  में भी धाराओं की हेराफेरी अदालत की पकड़ में आ गई। अदालत ने एसओ निघासन और फरधान के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए एसपी को पत्र लिखा है साथ ही आदेश की प्रति डीआईजी और डीएम को भी भेजी है।
--
लूट की तीन घटनाएं, चोरी की एक रिपोर्ट में दर्ज
निघासन पुलिस यूं ही सुर्खियों मे नहीं रहती है, लूट की लगातार हो रही घटनाओं को अव्वल तो दर्ज ही नहीं करती है, सो निघासन थाने से जुड़ी ऐसी शिकायते अक्सर ही सामने आती है, लेकिन अपराध संख्या 310 सन 15 में तो दूसरा अंदाज ही नजर आया जिसमें लूट की अलग-अलग तीन घटनाओं को एक ही तहरीर में लिखवाकर घटनाओं को चोरी बनाकर पेश किया गया। इस तरह पुलिस ने चोरी की एक ही अपराध संख्या दिखाकर आंकड़ों की बाजीगरी तो कर ली, लेकिन यह चोरी एसीजेएम की निगाहों से नहीं बच सकी।
विज्ञापन

--
अब कंप्यूटराइज्ड हुई अदालती व्यवस्था
लखीमपुर खीरी। अब सिविल कोर्ट में जो भी नए मुकदमें अथवा परिवाद पत्र प्रार्थना पत्र दाखिल किए जाएंगे। उन्हें सीधे कंप्यूटर कक्ष में दिया जाएगा। जिला जज बीडी मिश्र ने कंप्यूटर कक्ष का उदघाटन करते हुए बताया कि सुबह 12 बजे तक ही इस कंप्यूटर कक्ष में आवेदन लिए जाएंगे। जिन्हें कंप्यूटर कक्ष में फीड़ करने के बाद यहीं से सबंधित अदालत के लिए भेज दिया जाएगा। इस दौरान एडीजे अरविन्द कुमार पांडेय, हामिदउल्ला, हाजी अशरफ अंसारी, रामायण शर्मा, एमजी मदार सहित विभिन्न न्यायिक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
--
न्यायिक कार्यों से विरत रहे वकील
लखीमपुर खीरी। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संतोष मिश्र ने बताया कि भूतनाथ मेले को लेकर जिले के लोगों की अगाध श्रद्धा और आस्था है। आवागमन और यातायात व्यवस्थाओं के प्रभावित होने से वादकारियों की दिक्कतों को ध्यान में रखकर जिला अधिवक्ता संघ ने न्यायिक कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया था। इसी कड़ी में सोमवार को वकील न्यायिक कार्यों से विरत रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें