फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट ने दिए मुकदमा दर्ज करने के आदेश

Wed, 13 May 2015 07:46 PM IST
पलियाकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट ने एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार और लूट के मामले में पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। महिला के मुताबिक घटना में पांच लोग शामिल थे। इसमें से तीन ने उसके साथ बलात्कार किया फिर उसके जेवर भी लूट लिए थे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की महिला का आरोप है कि दस फरवरी को खैरहना गांव जा रही थी कि रास्ते में आरोपियों ने जंगलात कोठी के पास रोक लिया। आरोप था कि दो लोगों ने उस पर तमंचा तान दिया और जंगल के भीतर ले गए। इसके बाद तीन अन्य लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया फिर उन्होंने उसके गले से सोने की चेन, कुंडल आदि छीन कर उसे भगा दिया। आरोप है कि यह लोग उसे इसलिए धमका रहे थे कि उसके पति एक दूसरे फार्मर के यहां नौकरी कर रहे थे और वह लोग चाहते थे कि उनके पति उनके यहां नौकरी करें।
न्यायालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसओ को आदेशित किया है कि वह फौरन ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करें। यह आदेश दो मई को जारी हुआ था अभी तक इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। थाना प्रभारी केपी सिंह का कहना है कि आदेश अभी प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें