थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में एक युवक और एक महिला ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। दोनों ही मामलों में परिवार वालों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
गांव सहतेपुरवा निवासी सरजू प्रसाद की पत्नी सोनपत्ता (55) ने बुधवार की सुबह घर के छप्पर की बड़ेर में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के समय परिवार वाले खेत गए थे। परिवारवालों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। उधर, गांव पुरैना निवासी दीनदयाल के पुत्र अर्जुन (23) ने अपने गमछा से बुधवार की दोपहर करीब एक बजे फांसी लगा ली। जब उसके परिवार वाले घर आए तो युवक फांसी पर लटकता मिला। परिवारवालों ने आनन-फानन में युवक को फंदे से उतारा और सीएचसी लेकर आए। सीएचसी के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।