फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया से नीचे गिरे दंपति, पति की मौत

Mon, 27 Apr 2015 07:24 PM IST
मझगईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकनपुरवा निवासी एक युवक अपनी पत्नी के साथ बाइक समेत पलिया-निघासन मार्ग पर मलिनियां गांव के पास रेलिंग विहीन पुलिया से नीचे पानी में गिर गया। डूबने से युवक की मौत हो गई और पत्नी जख्मी हो गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

लोकनपुरवा निवासी श्रीकेशन राना का 20 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार रविवार को अपनी ससुराल सरखना गया था। देर रात वह पत्नी सोनिका  के साथ बाइक से वापस घर आ रहा था। पलिया-निघासन मार्ग पर मलिनिया गांव के पास रेलिंग विहीन पुलिया को पार करते समय सामने से ट्रक आ गया, जिसकी हेडलाइट उसकी आंख पर पड़ी। इसके बाद वह कुछ देख न पाया और पत्नी समेत नीचे भरे पानी में गिर गया। सुबह वहां जब लोगों ने उनको देखा तो उनके होश उड़ गए और उन्होंने उनको बाहर निकाला। इस दौरान युवक की मौत हो चुकी थी और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल थी। मृतक की पत्नी को सीएचसी में भर्ती कराया गया और खबर घरवालों को दी गई। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
--
...मदद मिल जाती तो बच सकती थी जान
सोनिका के मुताबिक जब बाइक समेत दोनों नीचे गिरे तो बाइक पति के ऊपर आ गई और इससे वह नीचे दब गए। रात में उसने गुजरते हुए तमाम राहगीरों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन कोई आगे न आया। इसके बाद उसने पति को खुद बाइक के नीचे से निकालने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाई और थकहार कर पति का सिर गोद में रखकर वहीं बैठ गई। इसके बाद सुबह पति ने उसकी गोद में ही दम तोड़ दिया। जाहिर है कि जिस समय सोनिका आवाज लगा रही थी उस समय मद्द मिल जाती तो युवक की जान बच सकती थी।
विज्ञापन

--
फरवरी में हुई थी शादी
22 फरवरी को ही सोनिका ने राजेश के साथ सात फेरे लेकर सात जन्मो तक साथ निभाने की कसमें खाईं थीं, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था और बीच में ही उसके हमसफर ने उससे विदाई ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें