फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में चोरी

Mon, 27 Apr 2015 07:23 PM IST
पलियाकलां।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका रोड स्थित एक इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में रविवार की देर रात चोरों ने पिछला दरवाजा तोड़ कर लाखों का माल चोरी कर लिया। इससे लोगों में गुस्सा है। इसी क्रम में तमाम व्यापारी थाने पहुंचे। उन्होंनेे वहां थाना प्रभारी से वार्ता कर चोरियों पर लगाम लगाने और घटना के जल्द खुलासे की मांग की।
विज्ञापन

बसंतापुर निवासी असहर बेग ने नगर पालिका रोड पर बेग इलेक्ट्रानिक्स के नाम से दुकान कर रखी है। सोमवार की सुबह जब वह दुकान खोलने आए तो शटर उठाते ही उनके होश उड़ गए। दुकान का माल गायब था। भीतर गए तो देखा कि पिछला दरवाजा टूटा हुआ था। तीन एलसीडी, तीन टीवी, दस सीलिंग फैन, पांच समर फैन, 70 मोबाइल बैट्री, 50  हेड फोन, 25 मोबाइल सेट, 5 प्रेस, दो टेबिल फैन, 50 सीएफएल, दस डीटीएच रिसीवर, पांच डिस्क, डिस्क वायर, बफर साउंड आदि लाखों का माल नदारद था। चोरी की जानकारी होते ही व्यापार मंडल अध्यक्ष अनूप मिश्रा, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अमर गुप्ता, महामंत्री चांद कुमार जैन, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव बंसल आदि तमाम व्यापार मंडल पदाधिकारी भी वहां पहुंच गए और पीड़ित व्यापारी के साथ थाने पहुंचे। उन्होंने चोरी की घटना पर नाराजगी जताई और साथ ही साथ अभी कुछ दिन पूर्व स्टेट बैंक से गायब हुई बाइक पर भी सख्त नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि चोरी की घटनाओं पर रोक न लगी तो व्यापारियों को मजबूरन सड़कों पर आना पड़ेगा। थाना प्रभारी केपी सिंह ने चोरी केे जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है। पीड़ित व्यापारी ने चोरी की तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें