फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को गोली मारने की दो दिन बाद दी तहरीर 

Sat, 08 Oct 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।
विज्ञापन
निशानेबाजी
विज्ञापन
- ढखेरवा पुलिस से शिकायत करके घर लौट रहे थे दंपति
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव डंडूरी में दो दिन पहले दबंगों ने महिला को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के जेठ ने दो दिन बाद थाने में तहरीर दी है। एसओ ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन

गांव डंडूरी निवासी शाहिद ने बताया कि बीते गुरुवार को उसका भाई हनीफ और उसकी पत्नी शबनम गर्मी होने के कारण घर के बाहर सो रहे थे। रात करीब तीन बजे गांव के तीन व्यक्ति हनीफ के घर घुस आए और सो रहे हनीफ को चारपाई से खींच लिया और उसकी पिटाई करने लगे। शबनम ने अपने पति को छुड़ाने का प्रयास किया तो उन लोगों ने उसकी भी पिटाई करना शुरू कर दिया। शोरशराबा सुनकर पड़ोस के लोग भी एकत्रित हो गए। लोगों को आता हुआ देखकर वह लोग भाग गए। सुबह करीब 11 बजे हनीफ तथा उसकी पत्नी शबनम पढुआ चौकी शिकायत लेकर आए। चौकी से शिकायत करके वह लोग वापस जा रहे थे। इसी बीच बैरिया पुल के आगे पहले से घात लगाए बैठे तीनों लोगों ने दंपति पर हमला बोल दिया। हमलावरों में से एक ने तमंचे से फायर झोंक दी। फायर शबनम के जा लगी। शबनम के गिरते ही हमलावर तमंचा हवा में लहराते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शबनम को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। उधर, एसओ ने बताया कि घटना के बाद किसी ने तहरीर नहीं दी थी। इसलिए रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। तहरीर मिली हैं। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। एसओ ने बताया कि दो सप्ताह हमले के एक आरोपी के भैंसा चोरी हो गए थे। शारदानगर पुलिस ने हनीफ को भैंसा ले जाते रंगे हाथ पकड़कर उसका चालान भेजा था। उसी रंजिश के चलते हनीफ ने गोली मारने का ड्रामा रचा है। प्रथम दृष्टया जांच में गोली उसके किसी नजदीकी ने मारी है और फंसा दूसरे को रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें