फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने चस्पा किया नोटिस

Mon, 24 Aug 2015 07:56 PM IST
जेबीगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
पसगवां सीएचसी के स्वास्थ्यकर्मी महेंद्र शर्मा की मौत मामले में जांच कर रही सीबीआई टीम ने आम लोगों से जानकारी जुटाने की कवायद तेज कर दी है, जिसके तहत सीएचसी पसगवां में एक नोटिस चस्पा कर दी गई है। इसमें महेंद्र शर्मा की मौत के संबंध में गोपनीय सूचनाएं मांगी गई हैं। नोटिस में सीबीआई के डीआईजी डॉ. जीके गोस्वामी के मोबाइल नंबर 08800111999 पर संपर्क करने को कहा गया है।
विज्ञापन

बता दें कि 15 फरवरी 2012 को सीएचसी पसगवां के सरकारी आवास में महेंद्र शर्मा का शव मिला था। मृतक की पत्नी मिथिलेश शर्मा ने एनएचआरएम घोटाले का हवाला देते हुए अधिकारियों पर हत्या कराने का आरोप लगाया था और पुलिस ने तत्कालीन सीएमओ डॉ. जेपी भार्गव समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। मामला हाईप्रोफाइल होने के चलते जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। सीबीआई ने अब तक कई बार सीएमओ आफिस और सीएचसी पसगवां में आकर जांच पड़ताल की है। अब सीबीआई ने इस मामले से जुड़ी जानकारी रखने वाले लोगों से तथ्यों को जुटाने की कवायद तेज कर दी है। डीआईजी के नंबर पर सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम-पता गोपनीय रखने का आश्वासन भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें