फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का शव फांसी पर लटका मिला

Wed, 30 Sep 2015 08:11 PM IST
निघासन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार से लापता युवक का शव एक शीशम के पेड़ से लटका मिला। परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार करा दिया है। अंधे पिता और पूरे परिवार का एक मात्र मृतक मिथुन ही सहारा था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव रकेहटी निवासी दाताराम ने बताया कि उसका 18 वर्षीय पुत्र मिथुन गुब्बारे और पट्टी बेचने का काम करता है। रोज की भांति सोमवार की सुबह वह सारा सामान लेकर घर से बेचने के लिए निकला था। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने उसकी  तलाश शुरू की। बुधवार की सुबह किसी ने रकेहटी निवासी छैलबिहारी और बरोठा निवासी जहूर के गन्ने और धान के खेत के पास शीशम के पेड़ से एक युवक के शव के लटकने की सूचना दी। परिवार वालों ने लटके हुए युवक के शव की शिनाख्त मिथुन के रूप में की। मृतक की मां ओमश्री ने बताया कि उसका किसी प्रकार का कोई भी विवाद नहीं था। मृतक के सिर और पीठ पर कई निशान थे। कई दिन का शव होने के कारण बदबू आ रही थी। म़ृतक की बहन रोमी, चुन्नी भाई, सचिन और छोटू का रोरोकर बुरा हाल था। रोमी ने बताया कि उसके पिता अंधे हैं, जिसके चलते पूरे परिवार की जिम्मेदारी मिथुन के ही कंधे पर थी। जमीन न होने के कारण वह दिन रात मेहनत करके परिवार का पेट पाल रहा था। झंडी चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए परिवार वालों से कहा गया, लेकिन वह लोग राजी नहीं हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें