फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के मामले ने तूल पकड़ा

Sat, 26 Mar 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे पक्ष ने भी दी तहरीर, पुलिस से की सुरक्षा की मांग
विज्ञापन

मोहल्ला कुम्हारन टोला में होली के दिन हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ने लगा है। दूसरे पक्ष ने भी पुलिस को तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। आरोप है कि शुक्रवार रात को पुलिस ने पीड़ित पक्ष के एक व्यक्ति के घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

लड़की भगाने के मामले में लड़के के घर जाकर पूछताछ करने के दौरान वहां होली के दिन मारपीट हो गई थी। रिपोर्ट दर्ज होने पर पुलिस जयप्रकाश मिश्र को पकड़कर कोतवाली लायी। आरोप है कि जहां पुलिस अभिरक्षा में ही उनके साथ कुछ अन्य लोगों ने कोतवाली  के अंदर मारपीट की। इससे आहत होकर जब वह कोतवाली से घर आए और आपबीती मोहल्ले और परिवारवालों से की तो वे लोग भड़क उठे और कोतवाली में मारपीट करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने के लिए काफी संख्या में जा पहुंचे। पुलिस के काफी समझाने के बाद वे लोग घर चले गए। परिवार वालों का आरोप है कि लड़की को भगाने वाले आरोपियों से पुलिस ने सांठगांठ कर ली और  रात को एक दरोगा ने नानू मिश्रा के घर आकर तोड़फोड़ की और  उनके घर का सामान तहस नहस कर दिया। इतने पर भी दरोगा का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने पीड़ित पक्ष के दो लोगों को हवालात में लाकर डाल दिया। दरोगा के इस कृत्य से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और शुक्रवार को महामृत्युंजय मंदिर पर एकत्र होकर इस बात की निंदा करते हुए  राजनेताओं के यहां जाकर न्याय की गुहार लगाई। कोतवाली जाकर पीड़ित जयप्रकाश मिश्र ने पुलिस को तहरीर में कहा है कि  मोहल्ले के लोगों ने दबंगई  दिखाते हुए उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी है।  आरोप है कि व्यापारी और उनके साथ मारपीट करने वाले लोगों ने लड़की भगाने में आरोपी की मदद की है। 
विज्ञापन

कोतवाली गोला के एसआई शैलेंद्र सिंह का कहना है कि सीओ साहब के कहने पर गोला चौकी इंचार्ज के साथ वह दविश देने गए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें