दाउदपुर की घटना, जेवर, नगदी के साथ लैपटाप भी उठा ले गए
सुंदरवल चौकी क्षेत्र में हुई वारदात
दाउदपुर निवासी बैंक मित्र के घर चोरों ने नगदी जेवर और लैपटाप समेत करीब ढाई लाख का माल बटोरकर फरार हो गए। पीड़ित के तहरीर देने के बाद पुलिस कार्रवाई मौका मुआयना तक ही सिमट कर रह गई।
दाउदपुर निवासी नसीम क्षेत्रीय बैंक मे बैंक मित्र हैं। नसीम ने बताया कि शुक्रवार रात दीवार कूदकर चोर घर के अंदर पहुंच गए। चोरों ने कमरे मे रखी अलमारी से सोने की झुमकी, टीका, अंगूठी, चेन और चांदी की दो जोड़ी पायल, करधनी, बिछुआ, 40 हजार की नगदी और लैपटाप, कैमरा और सीपीयू समेत करीब ढाई लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सुबह घर के लोग जब सोकर उठे तो सामान बिखरा देख उन्हें चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर सुंदरवल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर लौट आई। चौकी इंचार्ज अवधेश यादव ने बताया कि मै थाना दिवस मे था। सिपाही मौके पर गए थे। मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।