फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचएल में जीएम इंजीनियरिंग पर अभद्रता का आरोप, भड़के मजदूर

Sun, 07 Aug 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां।
विज्ञापन
bhel - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
- किया गेट पर प्रदर्शन, हड़ताल, यूनिट हेड और कारखाना प्रबंधक ने की वार्ता
विज्ञापन

- सोमवार को निकाला जाएगा समस्या का हल
बजाज हिन्दुस्थान लिमिटेड चीनी मिल के जीएम इंजीनियरिंग पर मजदूरों से अभद्रता करने और काम से निकाल देने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए सभी कर्मियों ने हड़ताल कर प्रदर्शन किया। इसको लेकर कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों और यूनिट हेड में वार्ता हुई। इसमें सोमवार को समस्या का हल निकालने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन

बजाज चीनी मिल में जीएम इंजीनियरिंग द्वारा मजदूरों को पेड आफ और काम से निकालने की धमकी देने तथा मजदूरों से अभद्रतापूर्ण व्यवहार करने के आरोप लगाते हुए इसके विरोध में मजदूरों ने टूल डाउन हड़ताल कर दी। सभी कर्मियों ने एकत्र होकर एकमत से जीएम इंजीनियरिंग को हटाए जाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारी यूनियन के नेता निर्भय नारायन सिंह, कमलेश राय, सलीम अंसारी, गिरि जी, राजेश तिवारी आदि प्रतिनिधिमंडल जीएम राकेश यादव से मिला। जिस पर जीएम द्वारा सोमवार तक दोनों पक्षों से वार्ता कर समस्या का हल निकालने का आश्वासन दिया है। जिस पर कर्मचारी नेताओं द्वारा कर्मियों से बात की गई। उन्होंने समस्या का समाधान न होने तक टूल डाउन हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी है। इस दौरान चीनी मिल में खासी अफरातफरी मची रही। कारखाना प्रबंधक हरीश ज्याला ने भी उनको मनाया। इस मौके पर संजय यादव, परशुराम, ओमप्रकाश यादव, आरएल त्रिपाठी, रमापति गुप्ता, मुश्ताक अंसारी सहित तमाम कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन


आरोप लगाए गए हैं जांच होगी और आरोप सही पाए गए तो कार्रवाई अवश्य होगी। -हरीश ज्याला, कारखाना प्रबंधक, बीएचएल, पलिया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें