फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेलिया और बाइक की टक्कर के बाद मारपीट, कई घायल

Tue, 17 May 2016 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-सिकंद्राबाद।
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दोनों तरफ से क्रॉस केस दर्ज, दस नामजद
विज्ञापन

थाना क्षेत्र नीमगांव के नगरा मोड़ पर सोमवार की देर शाम एक ठेलिया की बाइक से टक्कर होने के बाद हुए विवाद में देखते ही देखते दोनों पक्षों के समर्थक भी एकत्र हो गए। दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई। इसमें कई लोग घायल हो गए, जिसमें एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर दोनों तरफ से पांच पांच लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को इलाज के लिए भेजा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम नगरा निवासी सौरभ सोमवार शाम को ठेलिया लेकर जा रहा था तभी  बाइक से जा रहे जैतापुर निवासी अमित से ठेलिया टकरा गई। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग एकत्र हो गए। इसके बाद जमकर मारपीट हुई। इसमें दिलीप कुमार सिंह निवासी जैतापुर और रोहित निवासी नगरा समेत कई लोग धायल हो गए। इसमें दिलीप सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दिलीप सिंह की तहरीर पर त्रिभुवन, रोहित, मोहित, रोहन और अविनेश तथा रोहित की तहरीर पर अमित, रामकुमार, राजेंद्र सिंह, दिलीप सिंह और सुनील सिंह के विरुद्ध बलवा सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ जावेद अख्तर ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें