फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने चचेरे भाई पर  लगाया दुराचार का आरोप 

Sat, 21 Jan 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  सिकंद्राबाद।
विज्ञापन
rape - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तीन दिन पहले पीड़ित ने जन्मा था बच्चा
विज्ञापन

एसपी के आदेश पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट 
थाना नीमगांव क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी के तीन दिन पहले पुत्र को जन्म देने के मामले में पुलिस ने एसपी के आदेश पर पीड़िता के 16 वर्षीय चचेरे भाई के खिलाफ रेप की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक उसके माता-पिता की अर्सा पहले मौत हो चुकी है। माता-पिता की मौत के बाद उसका इकलौता भाई बाहर मजदूरी करने चला गया। वह अपनी दादी के पास रहती थी। दादी से अनबन होने पर वह अपने घर पर अकेली रहने लगी। आरोप है कि 12 अप्रैल 16 को उसका चचेरा घर के अंदर घुस आया और उसे दबोच लिया। विरोध करने पर जान से मार देने की धमकी देकर दुराचार किया। उसने लोकलाज के चलते यह बात किसी को नहीं बताई। इस बीच वह गर्भवती हो गई। तीन दिन पहले उसकी जब हालत बिगड़ी तो आसपास के लोगों ने डायल 100 को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस से सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां उसने पुत्र को जन्म दिया। इस बात की जानकारी जब उसके भाई को हुई तो वह भी घर पहुंचा। भाई अपनी पीड़ित बहन को लेकर एसपी से मिला और रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। एसपी मनोज कुमार झा ने एसओ को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। एसओ आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि एसपी के आदेश पर पीड़ित किशोरी की ओर से आरोपी के खिलाफ दुराचार सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें