फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में किशोर की मौत

Sat, 31 Oct 2015 06:20 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र के गांव परसोला निवासी एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह शुक्रवार को पिता की डांट से क्षुब्ध होकर घर से निकला था, जिसके कुछ घंटे बाद वह रास्ते में बेहोशी की हालत में मिला। परिवार वाले उसे इलाज के लिए सीएचसी ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

परसोला निवासी सीताराम ने शुक्रवार को किसी बात को लेकर अपने पुत्र 17 वर्षीय करन को डांट दिया था, जिससे नाराज होकर वह कहीं चला गया था। कुछ घंटों बाद ग्रामीणों ने करन को बेहोशी की हालत में टैर चौराहे पर पड़ा देखा, तो उसके परिवार वालों को जानकारी दी। परिवार वालों ने उसे गांव में ही प्राइवेट डॉक्टर को दिखाया, जिसने इलाज करने से हाथ खड़े कर दिए।
लिहाजा उसे सीएचसी निघासन में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिवार वाले उसे लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के भाई सतीश कुमार ने जहर खाकर आत्महत्या करने की आशंका जताई है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें