फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ के हमले में किशोरी घायल

Fri, 15 Apr 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन
बाघ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ढाका गांव में कर रही थी गेहूं की कटाई
विज्ञापन

मैलानी रेंज के जटपुरा बीट चौकी क्षेत्र के बरौछा नाले के किनारे खेत मेें गेहूं की कटाई कर रही गांव ढाका निवासी 15 वर्षीय किरन को शुक्रवार सरेशाम बाघ ने हमला कर लहूलुहान कर दिया। किशोरी के चीखने की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों के शोर मचाने पर बाघ बरौछा नाले में छिपकर बैठ गया। किशोरी को परिवार के लोग इलाज के लिए बांकेगंज सीएचसी ले गए। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार शाम 7.00 बजे की है। किरन गांव के निकट खेत में गेहूं की कटाई कर रही थी। इस दौरान बाघ ने उसपर हमला कर दिया। किरन के चीखने की आवाज सुनकर वहां पहुंचे ग्रामीणों और परिवार के लोगों के शोर मचाने पर बाघ बरौँछा नाले में छिप गया। बाघ के हमले में किशोरी के सर और पेट में गहरे जख्म हो गए। बाद में किरन को पहले बांकेगंज सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। उधर घटना की सूचना के बाद रेंजर मैलानी मय दलबल मौके पर पहुंचे, उन्होंने परिवार के लोगों को ढाढ़स बंधाते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें