फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्साए ग्रामीणों ने  सुअर को मार डाला

Fri, 15 Apr 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-उचौलिया।
विज्ञापन
गुस्साए ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कई लोगों को घायल कर चुका था सुअर, दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

चौकी क्षेत्र में गांव सुरतियापुर में एक ग्रामीण पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया, इससे गुस्साए ग्रामीणों ने उसको घेरकर मार डाला। इससे पहले यही सुअर दूसरे गांवों में तीन ग्रामीणों को घायल कर चुका था। सूचना पर वन विभाग और चौकी पुलिस की टीम ने गांव जाकर सुअर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा।
विज्ञापन

 चौकी क्षेत्र के गांव सुरतियापुर में शुक्रवार दोपहर एक जंगली सुअर आ गया। इस दौरान गांव निवासी छत्रपाल का आठ साल का लङ़का शोभित गांव किनारे बाग में जा रहा था। सुअर ने शोभित पर हमला किया पर वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद भागते सुअर तालाब में घुस गया। इधर, जंगली सुअर के बच्चे पर हमला करने की खबर पूरे गांव मे फैल गई, जिस पर ग्रामीणों ने तालाब में घेर लिया। जिस पर सुअर ने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। बचाव उक्त ग्रामीण ने उसे भाला घोंप दिया। इससे सुअर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद अन्य ग्रामीणों ने सुअर को पीट-पीट कर मार डाला। सुअर के मरने के बाद कुछ ग्रामीण उसे गांव किनारे एक बाग में भूनकर काटने वाले थे कि वन विभाग की टीम पहुंच गई। जिस पर ग्रामीण वहां से भाग गए। सूचना पाकर चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इससे पहले सुअर क्षेत्र के गांव गदमापुर में सुबह छह बजे गेहूं काटने गए 55 वर्षीय रईस और भिलावा निवासी द्वारिका की पत्नी कविता को घायल कर चुका था। वन रक्षक शिवकुमार ने बताया कि गांव निवासी छत्रपाल, पट्टे, मूलचंद्र, सुंदर, मुन्ना समेत दस अज्ञात लोगों के विरुद्ध वन्य जीव जंतु संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। धारदार हथियार भी बरामद किए गए हैं। वन विभाग ने उचौलिया पशु चिकित्सालय में सुअर के शव का पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें