फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को खेत में ले  जाकर किया दुराचार

Tue, 04 Jul 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर दो साल तक बना रखे थे शारीरिक संबंध 
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस पर लगाए डरा धमकाकर बयान बदलवाने का आरोप

कोतवाली मोहम्मदी क्षेत्र में शादी का झांसा देकर पड़ोसी गांव का युवक दो साल तक युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता का कहना है कि जब उसने और घर वालों ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी मुकर गया। आरोप है कि 29 जून को मोहम्मदी से वापस आते समय आरोपी ने बिचपड़ी मोड़ पर उसे पकड़ लिया और खेत में ले जाकर दुराचार किया। पुलिस ने उसकी रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की और मनमाफिक उसके बयान करा लिए। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

कोतवाली मोहम्मदी क्षेत्र की पीड़िता ने बताया कि उसके निकाह की बात दो साल से पास के ही एक गांव निवासी युवक से चल रही थी। इस दौरान युवक ने उसे बहला फुसला लिया और उसका शारीरिक शोषण किया। जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी मुकर गया। पीड़िता का आरोप है कि 29 जून को वह अपने पिता के साथ मोहम्मदी से वापस आ रही थी। कुछ सामान मोहम्मदी में छूट जाने पर पिता गांव के कुछ पहले उसे छोड़कर मोहम्मदी लौट गए। दोपहर करीब एक बजे वह अपने घर पैदल जा रही थी। बिचपरी मोड़ पर आरोपी अपने ममेरे भाई के साथ आया। आरोप है कि दोनों ने उसे दबोच लिया और पड़ोस में स्थित एक केले के खेत में ले गए, जहां उक्त युवक ने उसके साथ बलात्कार किया। उसी दिन पिता के आने के बाद वह कोतवाली गई और पुलिस को तहरीर दी। पीड़िता का कहना है कि कोतवाल ने यह कहते हुए दूसरी तहरीर मांगी कि बलात्कार का मामला दर्ज मत कराओ, दोनों आरोपियों को कड़ी सजा देंगे और वापस भेज दिया। अगले दिन जब वह कोतवाली पहुंची तो पुलिस ने डरा डमका कर अपने मनमाफिक बयान ले लिए। पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें