फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों का औचक निरीक्षण, डीएम ने जिला अस्पताल में छापा मारा

Sat, 20 Aug 2016 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
dm - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सीएमएस नदारद मिले तो सीएमओ भी गायब
विज्ञापन

एसडीएम, तहसीलदार ने देखा सीएचसी-पीएचसी का हाल
सरकारी अस्पतालों की सेहत जानने के लिए डीएम आकाशदीप ने शनिवार को जिला अस्पताल सहित सीएचसी-पीएचसी के निरीक्षण का अभियान चलाया। डीएम ने स्वयं जिला अस्पताल और फूलबेेहड़ सीएचसी का निरीक्षण किया तो सीएमएस और सीएमओ दोनों ही गायब मिले। वार्डों में गंदगी मिली और कई पंखे खराब पाए गए। 
विज्ञापन

डीएम आकाशदीप ने इमरजेंसी वार्ड, चिल्ड्रन वार्ड, पुरुष एवं महिला मेडिकल वार्ड सहित दवा वितरण कक्ष का निरीक्षण किया। डीएम ने चिल्ड्रन वार्ड में बच्चों को जमीन पर लेटा देख नाराजगी जताई। वहीं तीमारदार सुदीप पांडे ने डायरिया पीड़ित अपने बच्चे का सही उपचार न किए जाने की शिकायत की, तो अन्य तीमारदारों ने वार्ड में गंदगी होने के बारे में बताया। इस पर डीएम ने सफाई कर्मचारी रामगोपाल को बुलाकर वार्ड को साफ सुथरा रखने की चेतावनी दी और स्टाफ नर्स को मरीजों की देखरेख करने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम का काफिला मेडिकल मेल वार्ड की ओर पहुंचा। वार्ड के बाहर खड़ी बाइक को देखकर कार्यवाहक सीएमएस से इन्हें हटवाने अन्यथा सीज कराने के निर्देश दिए। मेडिकल वार्ड महिला एवं पुरुष में बंद पंखे एवं गंदगी से उठती दुर्गंध पर डीएम ने वार्ड में फिनायल डलवाने, रंगाई पुताई के साथ पंखों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। डीएम ने बाहर से दवा लिखने वाले डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के निर्देश भी दिए। साथ ही एसडीएम सदर आलोक कुमार वर्मा को मरीजों को बाहर की दवाएं लिखे जाने के मामलों की पड़ताल करने के निर्देश दिए। डीएम ने निरीक्षण के दौरान सीएमएस डॉ.मनोज कुमार और सीएमओ डॉ.जावेद अहमद के गैर हाजिर रहने पर नाराजगी व्यक्त की। प्रभारी सीएसमएस डॉ आईबी त्रिपाठी ने सीएमएस के अवकाश पर होने की जानकारी दी। इस मौके पर एडीएम एसपी सिंह, सीओ सदर एमपी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें