फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को गला दबाकर मार डाला 

Sat, 07 May 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-निघासन (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन
मडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पति के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र सिंगाही में विवाद के बाद पति ने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी और फरार हो गया। मृतका के पिता ने पति के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र सिंगाही के ग्राम पोखरी निवासी दनकन का शनिवार को अपनी 23 वर्षीय पत्नी दयावती से शाम 4.00 बजे किसी बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद दनकन ने दयावती की गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुुंचे मृतका के पिता छंगालाल निवासी सरपतहा थाना सिंगाही ने पुलिस को तहरीर देकर दनकन के विरुद्ध उसकी पुत्री की दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने के बाद एसओ सिंगाही संजय यादव और नायब तहसीलदार रामनारायण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दनकन के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें