फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूल्हे की चिंगारी से 24 घर जले

Sat, 25 Apr 2015 07:50 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना मितौली क्षेत्र के गांव अहिरी में चूल्हे की चिंगारी से नौ और हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम खरगापुर में 15 घर जल गए। इन अग्निकांड में हजारों की संपत्ति जल गई।
विज्ञापन

मितौली। अहिरी निवासी रामऔतार के घर शनिवार की दोपहर में खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान चूल्हे से उठी चिंगारी से छप्पर जलने लगा। घरवाले कुछ समझ पाते, इससे पहले आग ने रामऔतार, पड़ोसी राकेश, दीपू, नीरज, देवेंद्र, अमरीश, राधेश्याम, गिरधारी और हरद्वारी के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन इसी दौरान आग बुझाते समय घर में रखा सिलेंडर फट गया। इससे अहिरी निवासी सुनील जख्मी हो गया। दोपहर में हुए अग्निकांड की जानकारी प्रधान पति गजराज ने एसडीएम को दी। जिसके बाद एसडीएम शादाब असलम ने मौका-मुआयना कर नुकसान का जायजा लेने का निर्देश दिया। उधर लेखपाल के मौके पर न पहुंचने से ग्रामीण खासा नाराज दिखे।
खरगापुर में लाखों का नुकसान
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के खरगापुर गांव में रामभजन के मकान के पिछवाड़े पड़ी चूल्हे की राख सुलग कर शोला बन गई। गांव के लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आने से रामभजन, नन्हेंलाल, विजयपाल, सालिकराम, अहिबरन, राधारानी, कालीचरन, रामसागर, नत्थूलाल, रामऔतार, हीरालाल, रामचंद्र, ओमप्रकाश, हरीशंकर के 15 घर चंद मिनट में जल गये। इस अग्निकांड में नन्हेंलाल के घर लिंटर डालने के लिए रखे 50 हजार रुपये, विजयपाल के 20 हजार, अहिबरन के 20 हजार, नत्थूलाल के 10 हजार रुपये समेत अनाज, बिस्तर, चारपाई, कपड़े, बर्तन आदि लाखाें की संपत्ति जलकर राख हो गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें