थाना क्षेत्र मैगलगंज के गांव निजामपुर के पास एक किसान के खेत में संदिग्ध हालात में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर तमाम ग्र्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। महुआढाब निवासी स्व. राजाराम का 23 वर्षीय पुत्र कुलदीप को अपने चचेरी भांजी के मुंडन में निजामपुर से फर्रुखाबाद जाना था। वहां के लिए वह शुक्रवार की शाम को घर से निकला था। शनिवार को उसका शव पड़ोसी गांव निजामपुर निवासी कुलविंदर सिंह के खेत में देखा गया। ग्रामीणों के मुताबिक कुलदीप के माता-पिता की कई वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। कुलदीप को कभी-कभी दौरे भी पड़ते थे तथा शरीर से कुछ विकलांग भी था। पुलिस का कहना है कि कुलदीप के शरीर पर कोई जाहिराना चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।