फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी में एसएसबी कैंप पर गिरा पेड़, दो जवान जख्मी

Mon, 13 Jun 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गौरीफंटा।
विज्ञापन
tree - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
- सड़क जाम होने से ले जाया गया नेपाल, एक की हालत नाजुक
विज्ञापन

- पेड़ गिरने से दो घंटे जाम रहा दुधवा गौरीफंटा मार्ग
तेज आंधी और तूफान में एक विशालकाय पेड़ एसएसबी कैंप पर गिर गया, जिससे टिन से निर्मित कैंप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको इलाज के लिए नेपाल के जिला कैलाली ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को नेपालगंज रेफर कर दिया गया। आंधी और तूफान के आने के कारण गौरीफंटा कैंटीन के साथ ही पलिया रोड पर लगभग दस जगह पेड़ गिर गए। जिससे आवागमन लगभग दो घंटा तक बाधित रहा।
विज्ञापन

तेज आंधी और तूफान के कारण गौरीफंटा एसएसबी कैंप पर एक विशालकाय पेड़ गिर गया। जिसकी चपेट में आने से एसएसबी के जवान बालचंद्र और कन्हैया गंभीर रूप से घायल हो गए। पलिया आने वाले रास्ते पर कई जगह पेड़ गिरने से रास्ता जाम था जिसके चलते उनको इलाज के लिए नेपाल के जिला कैलाली ले जाया गया। यहां के सेती अंचल अस्पताल से उनको हालत गंभीर होने पर नेपालगंज भेज दिया गया। जिसमें से अभी भी जवान बालचंद्र की हालत काफी नाजुक बताई गई है। उधर आंधी और तूफान से दुधवा रोड पर लगभग दस विशालकाय पेड़ गिर गए। जिससे दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। वहीं, गौरीफंटा कैंटीन के ऊपर भी पेड़ गिर गया। हालांकि इसमें किसी को कोई भी नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें