भीरा-पलिया मार्ग पर स्थित बन्नी गांव में एक साल पहले हुई लूट के मामले में वांछित चल अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से 10 हजार की नगदी समेत चांदी के जेवर बरामद किए हैं। इसके अलावा पुलिस ने रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार अभियुक्त बंकू मिश्रा का चालान भेजा है।
महेवागंज चौैकी इंचार्ज भीमसेन यादव ने बताया कि एक साल पूर्व फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव बन्नी के पास एक घर में लूट की घटना हुई थी, जिसमें अब तक नौ अभियुक्त जेल भेजे जा चुके हैं। मितौली थाना क्षेत्र के गांव मझिगवां निवासी प्रह्लाद उर्फ नेता फरार चल रहा था। उसकी तलाश में उसके घर पर पुलिस टीम ने दबिश दी थी, जिसमें वह गिरफ्तार किया गया। उसके पास से लूट के हिस्से में मिली दस हजार की रकम और चांदी के जेवर मिले हैं जबकि रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार मोहल्ला भुईफोरवानाथ निवासी बिंकू मिश्रा उर्फ कृष्णमोहन का चालान भेजा गया है।