फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगाही थाने से चंद कदम दूर दो घरों में डाका

Sat, 07 Jan 2017 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सिंगाही (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन
डाका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ढाई साल के मासूम के सीने पर रखी दी पिस्तौल, घर वालों को बांधकर पीटा, नकदी-जेवर लूटे
विज्ञापन

पुलिस बताकर घरों में घुसे थे बदमाश 
बेखौफ बदमाशों ने सिंगाही पुलिस की सतर्कता की पोल खोल दी। थाने से चंद कदमों की दूरी पर रहने वाले नरेंद्र मौर्या और राम कुमार मिश्रा के घर पुलिस वाले बताकर करीब 12 बदमाश घुस गए। बदमाशों ने घर वालों को गन प्वाइंट पर लेकर कब्जे में बंद कर दिया और उनकी पिटाई की। दोनों स्थानों से बदमाश नकदी-जेवर समेत करीब पांच लाख रुपए का सामान बटोर ले गए। सूचना के करीब आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर लौट गई। तहरीर मिलने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। 
सिंगाही देहात निवासी रामकुमार मिश्रा ने बताया कि वह घर के बाहर बने बरामदे में सो रहे थे। करीब एक बजे नकाबपोश बदमाश आए और कनपटी पर तमंचा लगा दिया। शोर मचाने पर गोली मार देने की धमकी देते हुए उन्हें बंधक बना लिया। उसके बाद घर की कुंडी खुलवाई और उनकी पत्नी उर्मिला देवी और उसके बेटे अरुण कुमार को उठाया। बदमाशों ने अरुण के हाथ बांध दिए। बदमाशों ने कमरे में सो रही रामकुमार के बड़े बेटे अरविंद मिश्रा की पत्नी मोनी के कमरे की कुंडी खुलवाई। उसके बाद मीना के ढाई साल के बेटे राहुल को कब्जे में लेकर उसके सीने पर तमंचे की नाल रख दी और चाबी न देने पर उसे राहुल को गोली मार देने की धमकी दी। इस पर घर वालों ने अलमारी और बक्सों की चाबियां दे दीं। चाबियां लेने के बाद बदमाशों ने सभी की पिटाई की और एक कमरे में बंद कर दिया। बदमाश पांच हजार रुपये की नकदी, सोने का हार, मटर माला, झुमकी समेत करीब तीन लाख का माल लूट लिया। उर्मिला देवी ने बताया कि कई बदमाश जॉकेट तथा एक स्वेटर पहने हुए था। सभी के पास तमंचे थे। करीब आधे घंटे तक लूटपाट करने के बाद बदमाशों ने थाने से चंद कदमों की दूरी पर स्थित पूरब टोला मोहल्ला निवासी नरेंद्र मौर्य के घर को अपना निशाना बनाया। घर के अंदर दीवार फांदकर घुसे बदमाश बरामदे में सो रहे नरेंद्र तथा उसकी मां लज्जावती को जगाया। लज्जावती ने बताया कि बदमाशों ने कहा कि हम लोग पुलिस वाले हैं। लखीमपुर से एक लड़की भागकर यहां पर आई हैं। घर की तलाशी लेनी हैं। पुलिस समझकर लज्जावती ने कमरों की चाबी दे दी। उसके बाद बदमाशों ने तमंचे के बल पर दोनों को बंधक बनाते हुए घर में रखी 16 हजार की नकदी, सोने की चैन, झुमकी, टाप्स, पायल, आधा दर्जन नोजपिन समेत करीब दो लाख का सामान लूट ले गए और भाग निकले। बदमाशों के जाने की आहट होने पर पीड़ितों ने शोर शराबा किया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें बंधनमुक्त कराया। सूचना के आधे घंटे के अंदर पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन बदमाशों की सुरागरसी करने की बजाय पीड़ित परिवारों से जानकारी लेकर लौट आई। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है, लेकिन अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन


अंकल, जमीन में गड़ी चांदी भी खोद ले गए
बदमाश, रामकुमार मिश्रा के घर में लूटपाट कर रहे थे। बदमाशों के धमकाने पर वह लोग डर गए। ढाई वर्षीय राहुल ने बताया कि जमीन में गड़ी चांदी को भी अंकल लेकर चले गए।

डायल 100 सारयन बजाती रही और लूटपाट होती रही
मजे की बात तो यह है कि सौ नंबर की गाड़ी रात दिन बराबर सायरन बजाती हुई क्षेत्र में घूमती रहती हैं। घटना के समय भी पुलिस की गाड़ी सायरन बजाती हुई निकली, लेकिन सूचना के कुछ समय बाद भी वह नहीं मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


मामले की तहरीर मिली हैं। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच के बाद शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
-सतेंद्र कुमार सिंह, एसओ

ज्वैलर्स की दुकान का ताला तोड़कर हजारों की चोरी
लखीमपुर खीरी। शहर की मिश्राना पुलिस चौकी क्षेत्र में चोरी की वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस से बेखौफ चोरों ने मोहल्ला प्रकाशनगर निवासी रामजी रस्तोगी की दुर्बल आश्रम के पास स्थित सोने-चांदी की दुकान का ताला तोड़ दिया और करीब सात ग्राम सोन और एक किलो 600 ग्राम चांदी और दो हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। दुकान स्वामी रामजी रस्तोगी ने बताया कि वह शनिवार की सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो शटर के दोनों ताले टूटे पड़े थे। शटर उठाकर जब दुकान में घुसे तो वहां रखा सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। उन्होंने घटना की तहरीर मिश्राना चौकी पुलिस को दी है। सदर कोतवाल दीपक शुक्ल ने बताया कि जानकारी मिली है, जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें