फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दम घुटने से हुई थी एसआई की मौत

Fri, 08 Jan 2016 10:24 PM IST
पलियाकलां-गौरीफंटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसबी 39वीं वाहिनी की भारत नेपाल सीमा पर स्थित कजरिया बीओपी के एसआई की मौत चोट के बाद निकले ज्यादा खून के श्वांस नली में पहुंच जाने से दम घुटने के कारण हुई थी। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण यही सामने आया है। एसआई के शरीर पर कहीं और चोटों के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम तीन चिकित्सकों के पैनल ने किया।
विज्ञापन

एसएसबी 39वीं वाहिनी की भारत नेपाल सीमा से महज करीब चार किलोमीटर पहले स्थित कजरिया बीओपी पर तैनात एसआई दीप सिंह सोडा निवासी जिला मोथाना कच्छ (गुजरात) का शव कजरिया गांव के पास जंगल में मिला था। वह गुरुवार सुबह करीब पांच बजे बीओपी से ट्रैक सूट में अकेले ही निकले थे। उनका शव करीब साढ़े छह बजे मिला था। उनके मुंह पर किसी वस्तु से प्रहार किया गया था। गौरीफंटा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा था। जहां तीन चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया था। इसमें मौत का कारण दम घुटना पाया गया था।
कोतवाल गौरीफंटा कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि मौत का कारण श्वांस नली में खून भर जाने से दम घुटना है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनकी मौत चोट लगने के काफी देर बाद हुई होगी। उनके मुताबिक किसी रॉड या फिर किसी भारी लकड़ी से मुंह पर वार किया गया है और इसके बाद उनके मुंह पर भयानक चोट लग गई और खून का भयानक बहाव हुआ और इसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

लखनऊ से प्लेन से भेजा गया शव
पोस्टमार्टम के बाद जिला मुख्यालय से मृतक एसआई का शव लखनऊ भेजा गया और वहां से इसे प्लेन से गुजरात और फिर वहां से उनके घर भेजा गया। घर पर जामनगर के एसएसबी जवान उन्हें सलामी देंगे और फिर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
दोनो बेटों और पत्नी का है बुरा हाल
मृतक एसएसबी एसआई दीप चंद सोडा की पत्नी मुलकोडवा देवी, बड़े बेटे अनिरुद्ध और छोटे बेटे नरेंद्र का रो-रो कर बुरा हाल है। वह अपने पापा की मौत पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं।
साथी की मौत पर हुई शोकसभा
महंगापुर। एसएसबी 39वीं वाहिनी के  मुख्यालय बरेली फार्म में एक शोकसभा हुई और इसमें मृतक एसआई को दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान एसएसबी कमांडेंट वीएस सिद्धू, डिप्टी कमांडेंट राजीव रंजन,  सहायक कमांडेंट सौरभ कुमार समेत तमाम अधिकारी और जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन

जल्द से जल्द दिलाई जाएगी परिवार को सहायता
एसएसबी कमांडेंट वीएस सिद्धू के मुताबिक जो सहायताएं प्रदत्त हैं वह जल्द मृतक एसआई के परिवार को दिलाई जाएंगी। इसके लिए कार्य शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें