फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटे युवक की हालत खतरे से बाहर

Fri, 09 Jan 2015 04:48 PM IST
मैलानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को ऐशबाग-इज्जतनगर ट्रेन की चपेट में आकर अपनी दोनों टांगें गंवाने वाले युवक की स्थिति में सुधार हो रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला दामोदरपुर निवासी राजेंद्र के पुत्र सुमित यादव की दोनाें टांगें 15310 रुहेलखंड एक्सप्रेस की चपेट में आकर कट गईं थीं। आरपीएफ के एएसआई राणा प्रताप सिंह और जीआरपी के एसआई संजय सिंह ने सूचना पाकर फौरन सुमित को इलाज के लिए एक निजी चिकित्सक के यहां भेजा और समाजवादी एंबुलेंस मंगवाई। प्राथमिक उपचार के बाद सुमित को जिला चिकित्सालय भेजा गया। वहां से उसे ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर किया गया। परिवारवालों के मुताबिक चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल अब सुमित की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें