फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुड़िया में देशी बंदूक समेत ग्रामीण दबोचा

Fri, 09 Jan 2015 04:43 PM IST
बिजुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
वारंटी पकड़ने के अभियान में लगी बिजुआ पुलिस ने देशी बंदूक समेत ग्रामीण को दबोचा है।
विज्ञापन

गुरुवार देर शाम को बिजुआ चौकी इंचार्ज फूलचंद्र क्षेत्र के मुड़िया हेमसिंह गांव में वारंटी पकड़ने गए थे। तभी किसी ने सूचना दी कि गांव का एक व्यक्ति शराब के नशे में धुत अपने घर के छप्पर में नई बंदूक लिए बैठा हुआ है। चौकी इंचार्ज अपने साथी कांस्टेबलों के साथ जब उस ग्रामीण के घर पहुंचे तो देखा कि वह बंदूक देशी थी, जिसे कुछ दिन पहले ही बनाया गया था। बिजुआ पुलिस आरोपी ग्रामीण को अपने साथ चौकी पर ले गई, फिलहाल आरोपी ग्रामीण से बंदूक बरामद कर पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मामले की छानबीन कर यह जानने की कोशिश की जा रही है कि बंदूक कहां से आई है, और इसे बनाने में कौन-कौन शामिल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें