नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती को एक युवक फेसबुक और फोन पर अश्लील मैसेज कर परेशान करता था। विरोध करने पर आरोपी युवक ने युवती के साथ गालीगलौज की और तेजाब फेंकने की धमकी दी। परेशान युवती ने आरोपी लखनऊ निवासी इरफान मलिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
युवती ने बताया कि उसके व्हाट्सएप, फेसबुक एकाउंट और फोन पर एक व्यक्ति कुछ दिनों से अश्लील फोटो, मैसेज भेजता था और फोन कर अश्लील बातें करता है। मना करने पर उसे गाली गलौज की और तेजाब से हमला करने की धमकी दी। युवती के मुताबिक आरोपी ने अपना नाम इरफान मलिक निवासी लखनऊ बताया है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।