फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियमित तरीके से सचिव ने लाखों निकाले, सस्पेंड

Thu, 08 Sep 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
Fraud - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
- ग्राम निधि का मामला, डीपीआरओ ने की कार्रवाई
 कुंभी (गोला) ब्लाक की ग्राम पंचायत गोला देहात में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी (सचिव) और प्रधान द्वारा ग्राम निधि के खाते से 10 लाख 12 हजार 407 रुपये अनियमित तरीके से निकालने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कार्य की बगैर आईडी जनरेट कराए ही धनराशि का आहरण कर लिया गया, जो शासनादेश के विपरीत है। इसके अलावा आवास आवंटन में गड़बड़ी समेत कई अन्य आरोप भी है। डीपीआरओ सुनील कुमार पांडेय ने आरोपी ग्राम पंचायत अधिकारी को सस्पेंड कर जांच के आदेश दिए हैं।
ग्राम पंचायत गोला देहात में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी ध्यानी प्रसाद ने प्रधान के साथ मिलकर नियम-कायदे ताक पर रख दिए। बगैर आईडी जनरेट कराए ही अनियमित तरीके से ग्राम निधि के खाते से 10.12 लाख रुपये निकाल लिए। इस मामले की जानकारी मिलने पर डीपीआरओ ने जांच कराई तो आरोप सही पाए गए। डीपीआरओ ने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ ग्राम पंचायत के अन्य कार्यों में गड़बड़ी के आरोप लगे हैं, जिनकी जांच कराई जा रही है। निलंबन की कार्रवाई के साथ ही पूरे मामले की जांच फूलबेहड़ ब्लाक के एडीओ (पंचायत) वाचस्पति झा को सौंपी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अनुपस्थित मिले दो सफाईकर्मी सस्पेंड
लखीमपुर खीरी। सीडीओ अमित सिंह बंसल के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले दो सफाईकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। बिजुआ ब्लाक की ग्राम पंचायत पिपरिया भूड़ का सीडीओ ने औचक निरीक्षण किया था, जहां गांव में काफी गंदगी पाई गई थी। गांव में तैनात सफाईकर्मी रीता रानी भारती और संदीप कुमार अनुपस्थित मिले। लिहाजा सीडीओ की रिपोर्ट पर डीपीआरओ सुनील कुमार पांडेय ने दोनों सफाईकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें