उर्मिला देवी की मौत का मामला
आरोपी बहू का पुलिस ने भेजा चालान
मोहल्ला अहिरान में रक्त रंजित हालत में मिले वृद्धा के शव के मामले में पुलिस ने उसकी छोटी बहू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी बहू को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। हालांकि पुलिस का यह खुलासा लोगों के गले नहीं उतर रहा है।
बतादें कि बुधवार को मोहल्ला अहिरान में मुख्य बाजार में नगर पालिका के पास स्व. ओमप्रकाश की 62 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी अपने दो पुत्रों और बहू के साथ रहती थी। बुधवार की शाम करीब तीन बजे उर्मिला देवी का रक्त रंजित शव घर की गैलरी में पड़ा मिला था। पास ही उनकी छोटी बहू ज्योति वर्मा बेहोश पड़ी हुई थी। उसके हाथ में किसी महिला के बाल भी थे। पुलिस ने मृतका के बड़े पुत्र दीपक कुमार की तहरीर पर छोटी बहू ज्योति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपी बहू का चालान कर दिया है।