फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल वैन खंभे से टकराई, बाल-बाल बचे बच्चे

Tue, 05 Apr 2016 10:50 PM IST
मोहम्मदी।
विज्ञापन
वृंदावन में सिपाही से मारपीट - फोटो : demo
विज्ञापन
नगर के यूडी चिल्ड्रेंस एकेडमी की अनियंत्रित वैन बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे वैन बैठे बच्चे बाल-बाल बचे। दो बच्चों को मामूली चोटें आई है, जिनका एक प्राइवेट अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया।
विज्ञापन

मालूम हो कि स्कूल की वैन बरवर क्षेत्र से बच्चों को लेकर आ रही थी तभी रास्ते मेें गांव कैमहारा के पास बच्चों ने अचानक वैन का दरवाजा खोल दिया, जिससे वैन खंभे से टकरा गई। इसमें दो बच्चे चोटिल हो गए, जिनका इलाज कराकर घर भेज दिया गया है। घटना के समय वैन में 14 बच्चे सवार थे। स्कूल के प्रबंधक सनी गुप्ता का कहना है कि वैन रोज की भांति बच्चों को लेकर आ रही थी किसी ने अचानक दरवाजा खोल दिया। जिससे गाड़ी खंभे से टकरा गई, वैन गांव सहदेवा के मोनू की थी। अवकाश के बाद स्कूल खुला होने पर सनी गुप्ता बोले कि स्कूल में आज छुट्टी थी, लेकिन गाड़ी वालों को पता नहीं था, सरकार ने अचानक अवकाश घोषित कर दिया इसलिए गाड़ी चालक बच्चों को लेकर आ रहा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें