स्कूली बच्चों को लेकर आ रही बस गन्ना लदे ट्रैक्टर- ट्रॉली से टकरा गई, जिससे ट्रैक्टर और बस क्षतिग्रस्त हो गई जबकि बस में सवार बच्चों को मामूली चोटे आई हैं।
रेहरिया स्थित सरदारबाबा सिंह पब्लिक स्कूल की बस रोज की तरह शुक्रवार को सुबह साढ़े सात बजे गांव भूदरगंज, हरीनगर, भीखमपुर, कोटनाथ और कुंभी चीनी मिल कॉलोनी के बच्चों को स्कूल ले जा रही थी, तभी बस रास्ते में सामने से आ रही गन्ना भरी ट्रैक्टर- ट्रॉली से बस टकरा गई। हादसे में बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस में सवार बच्चे और ट्रैक्टर चालक गांव दौलतपुर निवासी ओमप्रकाश मामूली रूप से चोटिल हो गए। हादसे के बाद चालक बस लेकर मौके से चला गया।