सेंक्चुरी एक्सप्रेस ट्रेन में एक बदमाश ने रजागंज स्टेशन के पास चेन पुलिंग की और फिर उसमें सवार एक महिला का हैंडबैग छीनकर कूद गया। महिला ने इसकी सूचना जीआरपी को तहरीर के जरिए दे दी है।
शहर के मोहल्ला काकूपुरियान निवासी पत्रकार एंव कवि ओम प्रकाश सुमन की पत्नी सुधा शुक्ला बृहस्पतिवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज में भर्ती अपनी मां को देखकर सेंक्चुरी ट्रेन से वापस आ रही थीं। ट्रेन रजागंज स्टेशन से आगे बढ़ी तो इसी दौरान दौरान वहां घूम रहे एक बदमाश ने चेन पुलिंग कर दी और फिर वह उसका हैंडबैग छीनकर नीचे कूद कर फरार हो गया। उसने शोर मचाया तो जीआरपी जवानों ने बदमाश की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। तहरीर जीआरपी को दे दी गई है और जीआरपी चौकी इंचार्ज गोला राजकुमार सिंह तथा सिपाही राजेश कुमार सिंह ने पीड़िता के घर आकर जानकारी हासिल की। बताया जा रहा है कि बैग में आठ हजार रुपये, तमाम प्रपत्र और अन्य सामान था।