फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही गिरोह कर रहा था रोशननगर में लूट

Thu, 11 Dec 2014 07:18 PM IST
ममरी (लखीमपुर खीरी)
विज्ञापन
विज्ञापन
रोशननगर गांव में बदमाशों को टोकने पर गृहस्वामी जगदीश वर्मा की हत्या और इसी गांव के कमरुद्दीन और अनिल वर्मा के घरों में लूटपाट करने वाला एक ही गिरोह था।
विज्ञापन

पुलिस ने यह दावा कर दो आरोपियों को असलहे और लूट के माल सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पांच साथी फरार बताए जा रहे हैं।
एसओ जितेंद्र सिंह यादव के मुताबिक बुधवार की रात दरोगा राजकिशोर सक्सेना, राजपाल सिंह आरक्षी मृत्युंजय पांडे, जंगबहादुर यादव एक साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। कुइयांडीह गांव के पास कुछ संदिग्ध लोग बैठे बातचीत कर रहे थे। जब पुलिस ने उन्हें टोका तो वह भागने लगे लेकिन दो लोगों को पकड़ लिया गया। उनके पांच साथी रात और गन्ने का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में उनकी पहचान ओमकार निवासी गांव तकिया हैदराबाद और राजकुमार निवासी एबीपुर मैलानी के रूप में हुई है। तलाशी में उनके पास से एक तमंचा, तीन कारतूस, तीन मोबाइल और 4,310 रुपये नगद मिले हैं। फरार साथियों में बहारेआलम निवासी हैदराबाद, भोलू घोसी निवासी लाल्हनगंज गोला, किशन निवासी छिछौना, विनोद निवासी तिलोकपुर, राजू बंजारा निवासी मितौली शामिल बताए जा रहे हैं।
एसओ का कहना है कि इसी गिरोह ने 16 नवंबर की रात बाकरगंज निवासी विजयपाल के घर लूटपाट करने, 15 नवंबर की रात रोशननगर में गृहस्वामी जगदीश वर्मा की हत्या करने और चार दिसंबर की रात रोशननगर निवासी कमरुद्दीन और अनिल वर्मा के घर लूटपाट करने की घटना को अंजाम दिया है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि 15 नवंबर की रात वे अनिल वर्मा के घर डकैती डालने जा रहे थे लेकिन जगदीश वर्मा के टोकने पर एक आरोपी ने उसकी हत्या कर दी थी। आरोपियों ने स्वीकारा कि तीनों मोबाइल लूटे हुए हैं। जिनका पता सर्विलांस से चला है। पुलिस ने पकड़े गये बदमाशों का चालान कर फरार साथियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें