कैलाली जिले के मुख्यालय धनगढ़ी कार्यालय पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से अष्टधातु की मूर्ति बरामद की है।
मूर्ति
भगवान बुद्ध की है और इसका वजन करीब 11.5 किलो बताया गया है। मूर्ति को
पुरातत्व विभाग को सौंप दिया गया है जांच के बाद अब आगे की कार्रवाई की
जाएगी।
धनगढ़ी जिला कार्यालय पुलिस ने यहां के मोहल्ला ओमशांति टोल
निवासी मिट्ठू सावर को गिरफ्तार कर उसके पास से अष्टधातु की एक मूर्ति
बरामद की। इस मूर्ति की ऊंचाई 9.5 इंच है। इधर पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ
की जा रही है।