फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने ग्राम प्रधान की  सास से ठगा लाखों का जेवर

Mon, 19 Dec 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन
ठगी की शिकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंदिर से घर लौट रही थी महिला, सीसीटीवी कैमरे में आए हैं फुटेज
विज्ञापन

मंदिर से घर लौट रहीं अहमदनगर की प्रधान की सास से बहाना बनाकर चार ठगों ने हजारों की ठगी कर चौपहिया वाहन से फरार हो गए हैं। आरोपियों के फुटेज कैमरे में देखे गए हैं। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अहमदनगर की प्रधान सुनीता देवी की सास कमला गुप्ता दोपहर को मंदिर से घर जा रही थीं। खुटार रोड पर आर्य समाज के पास उन्हें एक ठग मिला, जिसने आत्मीयता दिखाते हुए पुजारी के बारे में पूछा। कुछ ही देर में पुजारी भी आ गया जिसने प्रधान के परिवार की प्रशंसा की और बहलाते हुए कोतवाली की तरफ ले आए। यहां दो लोग और मिल गए, जिन्होंने बहला फुसलाकर सफेद रंग की चौपहिया वाहन में बैठा लिया। रास्ते में तंत्र विद्या दिखाते हुए उनसे एक सोने की चेन, सोने के चार कंगन, सोने की दो अंगूठी लेकर एक पुड़िया पकड़ा दी। ठगों ने कहा कि रास्ते में न इसे खोलना और न ही किसी को बताना। घर जाकर पुड़िया खोलकर देख लेना इसमें परिवार के लिए अच्छी वस्तु मिलेगी। ठगों ने उन्हें शिवम चौराहा पर उतार दिया और फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घर पहुंच कर कमला गुप्ता ने पुड़िया खोलकर देखी तो उसमें राख निकली और जेवर गायब होने पर वह हक्का- बक्का रह गईं। उन्होंने परिवार वालों को ठगी की घटना बताई। प्रधान के पति मुकेश गुप्ता और देवर रचित गुप्ता ने चौराहे के पास घटनास्थल आकर सीसीटीवी फुटेज में देखा, जिसमें ठग और उनकी मां दिखाई पड़ी। रचित गुप्ता ने ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें