फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर झूली किशोरी का किया दाह संस्कार

Mon, 24 Oct 2016 11:28 PM IST
शारदानगर।
विज्ञापन
Suicide Shimla
विज्ञापन
चौकी क्षेत्र मे छेड़खानी से आहत होकर मौत को गले लगाने वाली किशोरी का परिवार वालों ने दाह संस्कार कर दिया। अंतिम संस्कार के मौके पर सभी की आंखें भर आई। वहीं, पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी अमित कुमार का सोमवार को चालान भेज दिया। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन

बता दें चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी शनिवार शाम शौच को खेत गई थी। आरोप है वहां पहले से ही घात लगाए अमित ने अपने एक अन्य साथी की मदद से किशोरी को बुरी नीयत से पकड़ लिया था। किशोरी की चीखपुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी की पिटाई कर दी थी। उस रोज घरवालों ने पुलिस से शिकायत नहीं की थी। इधर, बदनामी के डर से किशोरी ने आंगन में लगे नीम के पेड़ में दुपट्टे से लटककर जान दे दी थी। पुलिस ने पिता की ओर से आरोपी अमित कुमार और एक अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया था। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। चौकी इंचार्ज अरविंद राय ने बताया कि आरोपी अमित का चालान भेजा गया है। उसके फरार अज्ञात साथी की पहचान के लिए आरोपी को रिमांड पर लेने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें