फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में हटाया गया अतिक्रमण

Sat, 18 Jun 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
jcb - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर चलाया अभियान
विज्ञापन

जिले में मुख्यमंत्री के 20 जून को होने वाले दौरे के मद्देनजर शहर को चमकाने का काम तेज हो गया है। इसी के चलते प्रशासनिक अधिकारियों और नगर पालिका ने अभियान चलाकर शहर में अतिक्रमण हटवाया। शनिवार को जिला अस्पताल से सदर चौराहा होते हुए संकटादेवी चौराहे तक अतिक्रमण हटवाया।
अतिक्रमण हटने से बाजार में अफरातफरी मच गई। सड़क किनारे खोखे रखकर चाय पान की दुकानें चलाने रुई, डिब्बे और बारदाना बेचने वाले दुकानदारों का सामान हटवा दिया। कई खोखे नगर पालिका ने ट्रॉली में लाद लिए। सड़क पर रखे साइनबोर्ड और होर्डिंग आदि हटा दी गईं। अतिक्रमण हटने से यह सड़क साफ सुथरी और चौड़ी नजर आने लगी। हालांकि कोई पक्का निर्माण नहीं तोड़ा गया है। अतिक्रमण हटाने के दौरान दुकानदारों और अफसरों में नोक झोंक भी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने का काम जिला अस्पताल गेट से शुरू हुआ। जिला अस्पताल गेट पर चाय नाश्ते, फलों और खोखों में रखी परचून की दुकानों को हटा दिया गया। अतिक्रमण हटाने का अभियान सदर चौराहा होते हुए संकटादेवी रोड पर पहुंचा। यहां अतिक्रमण के कारण सड़क काफी संकरी हो गई थी। तमाम अतिक्रमण को हटाकर सड़क साफ कर दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें