फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले पति के साथ भागी थी विवाहिता, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 01 Feb 2016 10:10 PM IST
निघासन।
विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन के गांव की विवाहिता को अगवा नहीं किया गया था बल्कि वह अपनी मर्जी से अपने पूर्व पति के साथ गई थी। रविवार रात को उसके सास-ससुर ने थाने पहुंचकर अपनी बहू को दो बाइक सवारों द्वारा अगवा कर उठा ले जाने की बात कही गई थी। बाद में मौके पर पहुंचे एसओ को दोनों ने बताया कि वह अपने पूर्व पति के साथ भाग गई है। हालांकि पुलिस ने ससुर की तहरीर पर एक व्यक्ति के विरुद्ध विवाहिता को भगा ले जाने का मुकदमा कायम कर लिया है।
विज्ञापन

कस्बा व थाना निघासन के गांव निवासी विवाहिता रविवार रात दो बाइकों पर सवार होकर आए तीन लोगों के साथ चली गई थी। वह अपनी सास व परिवार की एक और महिला के साथ शौच के लिए गई थी। ससुर ने रात को पुलिस को अपनी बहू के अगवा कर लिए जाने की बात कही थी। रात में ही घटनास्थल पर पहुंचे एसओ को विवाहिता की सास ने बताया कि बहू घर से अपने जेवर आदि भी ले गई है। उसने विवाहिता को ले जाने वाले को उसका प्रेमी और पहले वाला पति भी बताया। एसओ अमर सिंह ने अगवा की बजाय यह मामला प्रेम-प्रसंग का बताया था। पुलिस ने ससुर तहरीर पर मंजूर नामक अज्ञात युवक के खिलाफ विवाहिता को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें