फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशनाई में हुई थी रमेश की हत्या

Sun, 20 Mar 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो /मैलानी।
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पत्नी समेत दो आरोपियों का चालान, आला कत्ल बरामद
विज्ञापन

कुकरा चौकी के गांव वासुकपुर के रमेश की हत्या आशनाई के चलते की गई थी। पुलिस ने मामले का खुलासा कर हत्या में शामिल उसकी पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है।
15 मार्च को वासुकपुर निवासी मथुरा का 40 वर्षीय पुत्र रमेश सुबह अपने घर पर चारपाई पर मृत मिला था। उसके गले और सिर पर चोटों के निशान थे। मृतक के भाई हरिश्चंद्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा था कि रमेश 14 मार्च की रात खा पीकर सो गया और सुबह उसकी लाश चारपाई पर पड़ी मिली। तहरीर में उसने लिखा कि रमेश की पत्नी सत्यवती का चाल-चलन ठीक नहीं है दोनों में अक्सर झगड़ा हुआ करता था, इस कारण रमेश दारू पीकर पत्नी को मारता पीटता भी था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पत्नी सत्यवती तथा दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था।
विज्ञापन

एसओ एसएन द्विवेदी ने बताया कि नामजद सत्यवती को मुखबिर की सूचना पर बांकेगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह कहीं भागने की फिराक में थी। कड़ाई से पूछने पर उसने सच्चाई उगल दी। उसने बताया कि रमेश की हत्या सुरेश निवासी वासुकपुर तथा सुरेश के दामाद विनोद मूल निवासी हकीमपुर थाना मोहम्मदी के साथ की। पुलिस ने सुरेश तथा विनोद को भी गिरफ्तार कर लिया तथा उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बेलचा भी उनके घर से बरामद कर लिया। पुलिस ने रमेश की पत्नी सत्यवती, सुरेश तथा विनोद का चालान कर दिया है।

ससुर-दामाद दोनों थे सत्यवती के आशिक
रमेश की हत्या के आरोपी सुरेश तथा विनोद ससुर-दामाद हैं। विनोद मूल रूप से थाना मोहम्मदी के ग्राम हकीमपुर का निवासी है, लेकिन मौजूदा समय में वह अपने ससुर सुरेश के साथ वासुकपुर में ही रह रहा है। सुरेश की पत्नी की मौत हो चुकी है। पुलिस के मुताबिक सुरेश तथा विनोद दोनों के ही रमेश की पत्नी सत्यवती से संबंध थे, जिसमें रमेश रोड़ा था। इसी के चलते सत्यवती, विनोद तथा सुरेश ने रमेश को रास्ते से हटाने के लिए सोचा और 14 मार्च की रात दोनों रमेश के घर गए। रमेश के साथ मछली खायी और तीनों ने शराब पी। उसके बाद रमेश का काम तमाम कर दिया। सत्यवती ने बताया कि उसका पति रमेश रोजाना शराब पीकर उसे मारा पीटा करता था, इससे वह पति से तंग आ गई थी।
विज्ञापन


बेसहारा हो गए चार बच्चे
रमेश के तीन बेटे तथा एक बेटी है। रमेश की हत्या हो चुकी है तथा उसकी हत्या में शामिल उसकी पत्नी सत्यवती का चालान हो गया है। लिहाजा अब उसके चारों बच्चे करन 13 वर्ष, अरुण 10 वर्ष, बेटी काजल 7 वर्ष, तथा कमल कुमार 5 वर्ष फिलहाल बेसहारा हो गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें