फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल कर्मचारी ने दिव्यांग युवक से मारपीट की

Wed, 02 Mar 2016 06:08 PM IST
बांकेगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक तरफ जहां रेल महकमा ट्रेन और प्लेटफार्म पर दिव्यांगों को सहूलियतें देने की बात कर रहा है, वहीं बांकेगंज रेलवे स्टेशन पर बुधवार दोपहर एक रेलकर्मी ने दिव्यांग युवक के साथ मारपीट की। पीड़ित ने स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से डीआरएम को शिकायती पत्र भेजकर संबधित के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

 निकटवर्ती ग्राम कोठीपुर निवासी दिव्यांग जसपाल सिंह ने बांकेगंज रेलवे स्टेशन पर रेलकर्मी इम्तियाज अली सिद्दीकी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। दिव्यांग युवक ने शिकायत अधीक्षक ह्दय नरायण चौधरी के मार्फत डीआरएम को भेजी है। भेजे गए शिकायती पत्र में दिव्यांग ने लिखा है कि बुधवार दोपहर वह अपने बहनोई को ट्रेन में बिठाने के लिए ट्राइ साइकिल से स्टेशन पहुंचा। टिकट लेने गए बहनोई का विंडो के बाहर प्रवेश द्वार पर उनके आने का इंतजार कर रहा था। आरोप है कि इस दौरान संबधित रेलकर्मी ने मेरे पास आकर वहां से भाग जाने को कहा और पिटाई करने लगा। आरोप है कि रेलकर्मी ने अपशब्दों का प्रयोग कर दोबारा प्लेटफार्म पर न आने की चेतावनी देकर चला गया। डरे सहमे दिव्यांग जसपाल ने डीआरएम से घटना की जांच कर दोषी रेलकर्मी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

भाजपा ने निन्दा की
बांकेगंज रेलवे स्टेशन पर रेलकर्मी के दिव्यांग युवक से मारपीट की सूचना मिलने पर भाजपा नेता गोपाल बिहारी सिन्हा दिव्यांग जसपाल सिंह के घर पहुंचे। उन्होंने रेलवे कंपाउड में दिव्यांग युवक से मारपीट की घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने बताया कि भाजपा सांसद अजय मिश्र उर्फ टेनी के मार्फत रेलमंत्री सुरेश प्रभु से घटना की शिकायत भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें