फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार महिला की हत्या, चार लाख लूटे

Wed, 02 Mar 2016 04:48 PM IST
महेवागंज (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन
विज्ञापन
फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव अग्गरखुर्द गांव के पास बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे कार को रोककर उसमें सवार दंपति से करीब चार लाख रुपये लूट लिए। लूटपाट के दौरान पहचान होने के शक में बदमाशों ने महिला की कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। सूचना पर रात मे ही एसपी अखिलेश चौरसिया, सीओ मनोज यादव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। छानबीन के बावजूद बदमाश हत्थे नहीं चढ़े।
विज्ञापन

सीतापुर जिले की सदर कोतवाली के मोहल्ला सिद्धार्थनगर लोनियनपुरवा निवासी आशीष कुमार अपनी पत्नी 35 वर्षीय आरती और दो वर्षीय बेटे अनमोल के साथ कार से मंगलवार की रात फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर ससुराल जा रहे थे। साथ में ममेरा भाई जाजपुर निवासी रामनिवास भी कार में सवार था।
मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे अग्गरखुर्द गांव से 200 मीटर दूर दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने कार को ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने खिड़की खोलकर परिवार के सदस्यों को गन प्वाइंट पर ले लिया। बाद में दो बदमाशों ने आशीष और रामनिवास को कुछ कदम दूर ले जाकर एक बल्ली में बांध दिया और रुपये देने की बात कही।
विज्ञापन

रुपये कार में होने की बात पता चलते ही बदमाशों ने बेटे अनमोल को कब्जे में लेकर मां आरती पर रुपये देने का दबाव बनाया। आरती ने रुपये की गड्डी बदमाशों को सौंप दी। इसी बीच महिला ने किसी को पहचानकर सिर्फ इतना कहा कि ‘अरे तुम’।
इससे पहचाने जाने का शक होते ही बदमाशों ने महिला की कनपटी पर गोली मार दी और फरार हो गए। गोली लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। आशीष किसी तरह छूटकर समीप के अग्गर गांव में पहुंचा और शोर मचाया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। रात में ही एसपी अखिलेश चौरसिया समेत तमाम पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस ने बदमाशों की तलाश मे कांबिंग की पर सफलता हाथ नहीं लगी। एसओ फूलचंद ने बताया कि पति आशीष की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या और लूट का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
--
जमीन खरीदने के लिए लाए थे रुपये
मृतका के पति आशीष ने बताया कि हरसिंहपुर निवासी विजयपाल के खेत का सौदा किया था। चार बीघा खेत का बुधवार को बैनामा कराना था, इसलिए रुपये लेकर वह मंगलवार की रात को ही परिवार समेत कार से ससुराल जा रहा था।
--
...तो बदमाशों को थी रुपये और मूवमेंट की जानकारी
जमीन के सौदे की बात पीड़ित आशीष कुमार के घर वालों और ससुराल वालों को थी। इसके अलावा जमीन मालिक विजय पाल को आशीष के आने और रुपये लाने की खबर थी। इसके बावजूद बदमाशों को भी इस बात की पूरी जानकारी थी कि आशीष जमीन खरीदने के लिए रुपये लेकर ससुराल आने वाला है, क्योंकि वारदात के अंदाज से ऐसा ही प्रतीत होता है। पुलिस भी इस लूट और हत्याकांड के पीछे किसी करीबी के शामिल होने की बात की सनद लेते हुए जांच कर रही है।
--
कोट..
महिला की हत्या कर तीन लाख 90 हजार रुपये लूटे जाने की बात सामने आई है। घटना को अंजाम देने वाले बदमाश आसपास के ही लगते हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

-मनोज यादव, सीओ, धौरहरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें