फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट कंपनी तीन करोड़ रुपये लेकर फरार 

Sun, 11 Jun 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। 
विज्ञापन
FRAUD - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गायों के उत्थान का दिया झांसा, ग्रुप मैनेजर सहित सात के खिलाफ केस दर्ज 
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई 
  
कानपुर की एक कंपनी सैकड़ों जमाकर्ताओं का करीब तीन करोड़ रुपये लेकर फरार हो गई। डीएम के आदेश पर पुलिस ने कंपनी के ग्रुप मैनेजर समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
कंपनी के अभिकर्ता संतोष कुमार तिवारी की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि धेनु ग्रुप द्वारा संचालित धेनु ग्री इंडिया लिमिटेड और धेनु एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड कंपनी कानपुर का एलआरपी स्थित एक होटल में कार्यालय था। कंपनी के संचालकों ने गायों की दुर्दशा और उसके उत्थान के लिए प्राप्त गोबर, दूध व गोमूत्र से निर्मित उत्पादों की बिक्री का झांसा दिया। गोसंरक्षण के लिए गोशालाओं के निर्माण हेतु विभिन्न योजनाएं बताते हुए अभिकर्ता बनाए। अभिकर्ता के माध्यम से एफडी, आरडी और दैनिक जमा योजना के तहत लोगों से करीब तीन करोड़ रुपये जमा करा लिए। कंपनी ने जमा की गई राशि की रसीदें और बांड जमाकर्ताओं को दिए गए। कुछ बांड और रसीद कंपनी के संचालकों ने भुगतान कराने के लिए वापस जमा करा ली, लेकिन भुगतान नहीं दिया। कई बार वह लोग कंपनी के प्रधान कार्यालय कानपुर गए तो संचालकों ने भुगतान कराने का आश्वासन देकर उन्हें वापस कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान समय में धेनु ग्रुप के सभी संचालक प्रधान कार्यालय और कंपनी का साफ्टवेयर बंद कर फरार हो गए हैं। सदर कोतवाल नागेश कुमार मिश्रा ने बताया कि डीएम के आदेश पर ग्रुप चेयरमैन अनिल कुमार तिवारी आवास विकास हंसपुरम नौबस्ता कानपुर, देवेंद्र प्रकाश तिवारी त्रिवेणीनगर निकट शिवलोक पुलिस चौकी के सामने नगर निगम लखनऊ, कृष्ण कांत अग्निहोत्री निवासी ग्राम भीतरगांव रमाबाई नगर, धनंजय दूबे निवासी ग्राम गाजीपुर कानपुर, महेश शंकर शुक्ल निवासी सीसामऊ, प्रदीप कुमार मिश्रा और संचित मिश्रा निवासी करपात्री नगर जूही कानपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें