फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा आवासों की प्रधान ने राशि हड़पी

Wed, 08 Apr 2015 06:23 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा आवास योजना में एक बार फिर धांधली खुलकर सामने आई है। रमियाबेहड़ ब्लाक की ग्राम पंचायत संकल्पा के प्रधान ने 34 लाभार्थियों को मिली पहली किस्त की राशि हड़प ली। इतना ही नहीं लाभार्थियों की बैैंक पासबुकें भी अपने कब्जे में कर रखी हैं। एक शिकायत पर पीडी डॉ. दिनेश सिंह ने गांव पहुंचकर जांच की, जिसमें आरोपों की पुष्टि हुई है। पीडी ने आरोपियों के विरुद्ध कार्र्रवाई की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट डीएम को भेजी है।
विज्ञापन

रमियाबेहड़ ब्लाक की ग्राम पंचायत संकल्पा के 34 लाभार्र्थियों को 2014-15 में इंदिरा आवास योजना के तहत चयनित किया गया था। लाभार्थियों के बैंक खातों में पहली किस्त के तौर 35-35 हजार रुपये दिए गए थे, जिन्हें ग्राम प्रधान ने निकलवाकर अपने पास रख लिया। कई महीने बाद भी लाभार्थियों को रकम नहीं दी गई और न ही बैंक पासबुकें वापस की गईं। लाभार्र्थियों के शिकायत करने पर प्रधान ने 34 में से 17 लाभार्थियों को पांच-पांच हजार ईंट, आठ-आठ बोरी सीमेंट, एक-एक खिड़की और एक-एक दरवाजे का फ्रेम देकर छुट्टी पा ली गई। जोड़ाई के लिए आवश्यक मैटीरियल जैसे मौरंग-बालू की व्यवस्था नहीं कराई, बल्कि लाभार्र्थियों को स्वयं बालू नहर से निकालने के लिए कह दिया। वहीं 17 लाभार्र्थियों को सामग्री भी नहीं दी गई। शिकायतें मिलने पर पीडी डॉ. दिनेश सिंह ने बुधवार को गांव जाकर आरोपों की पड़ताल की, जिसमें लाभार्र्थियों के बयान दर्ज किए गए। पीडी ने बताया कि 17 आवासों का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है, जबकि 17 आवास में काम शुरू होने के बाद बंद है। छत स्तर तक कार्य पूरा न होने के चलते दूसरी किस्त नहीं दी गई है।
पीडी, डीआरडीए डॉ. दिनेश सिंह ने बताया कि इंदिरा आवास लाभार्थियों को धोखे में रखकर उनका पैसा हड़पने का प्रयास हुआ हैै। इस मामले में प्रधान रमाकांत यादव और सचिव हरीलाल राना को प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है। संबंधित बीडीओ की भी अपने दायित्वों के प्रति लापरवाही उजागर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें